Join US

मजूदर की बेटी वर्षा यादव का राज्य स्तरीय योगा में चयन, रायपुर में दिखाएगी प्रतिभा

By
Published On:
Follow Us

खैरागढ़, 26 मई 2025। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में शासकीय हाईस्कूल बैहाटोला की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. वर्षा यादव ने अपनी योगा प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर जगह बना ली है। उनका चयन 28 मई 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

हाल ही में सेजेस कन्या शाला में संपन्न हुई जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता में वर्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस प्रतियोगिता में जिले के 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद, दुर्ग में आयोजित संभागीय योगा प्रतियोगिता में वर्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 17 आयु वर्ग में अपना स्थान सुनिश्चित किया और राज्य स्तर के लिए चुनी गईं।

वर्षा एक साधारण पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता, प्रभु यादव, मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी इस सफलता से यह कहावत सच होती है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। एक निर्धन परिवार की बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे गाँव और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

वर्षा अपनी इस सफलता का श्रेय सहायक जिला क्रीड़ा प्रभारी कन्हैया पटेल के मार्गदर्शन और अपने योगा कोच दीनदयाल वर्मा को देती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी और बीईओ सुश्री नीलम सिंह राजपूत ने बधाई दी है और राज्य स्तर पर उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

राज्य स्तरीय योगा में चयन होने पर हाईस्कूल बैहाटोला की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पूनम पांडेय, सरपंच राधेलाल ऊके, शाला समिति के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शिक्षक ईश्वर रजक, प्रमेंद्र कर्महे, अश्वनी ध्रुवे, शिक्षिका श्रीमती संज्ञा शुक्ला, संगीता गुप्ता, प्रधानपाठक भगवती प्रसाद सिन्हा, किशोर शर्मा, वरिष्ठ नागरिक उमेद ऊके आदि ने भी वर्षा को बधाई दी है।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel