रायपुर, 25 मई 2025। छत्तीसगढ़ में दो इश्कबाज पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त कर दिये गए हैं। यह दोनों इश्कबाज पुलिसकर्मी राज्य के जांजगीर चांपा जिले में पदस्थ रहे। पहले पुलिसकर्मी हैं दुश्यंत पांडेय, इनके ऊपर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि सहकर्मी एक महिला आरक्षक से इश्क कर बैठे।
महिला सहकर्मी से इश्क करते-करते उनका मन भर गया तो उससे संबंध तोड़कर दूसरी महिला से इश्कबाजी करने की कोशिश शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर महिला सहकर्मी आरक्षक अवसाद में चली गयी और उसके अपने आवास पर सुसाइड कर लिया। इस मामले में दुश्यंत पांडेय का नाम सामने आया तो विभाग ने गहन जांच शुरू कर दी। जांच में दुश्यंत पांडेय पर लगे आरोप सही पाये गये। इस आधार पर पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।
दूसरे इश्कबाज पुलिसकर्मी नारद ताम्रकार हैं, वे भी जांजगीर चांपा जिले में ही रक्षित केन्द्र पर पदस्थ रहे। इस दौरान वह भी महिला सहकर्मियों से इश्कबाजी करते रहे। मामला तब सुर्खियों में आ गया जब उन्होंने एक महिला आरक्षक से चैट करते हुए उसे अश्लील तस्वीर भेज दी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो विभाग ने जांच शुरू कर दी। जांच में नारद ताम्रकर पर लगे सभी आरोप सही पाये गये। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने नारद ताम्रकर को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया है।