छत्तीसगढ़

सिंहदेव के घर से 15 किलो वजनी हाथी की मूर्ति चोरी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 6, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर चोरी

रायपुर, 6 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर चोरी हो गयी है। इस घटना ने महल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। बताया जा रहा है कि टीएस सिंहदेव के कोठीघर परिसर से हाथी की पीतल की मूर्ति गायब है। यह मूर्ति लगभग 15 किलोग्राम वजनी थी। आंगन में वर्षों से यह सजावटी रूप में रखी गई थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात मंगलवार 5 अगस्त 2025 की रात की है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में कोठीघर परिसर में घुसे और मूर्ति को लेकर फरार हो गए। सिंहदेव परिवार ने घटना की शिकायत सरगुजा कोतवाली थाने में दर्ज कराई और जांच की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है। पुलिस मान रही है कि चोरों को परिसर की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी पहले से रही होगी। कोठीघर परिसर आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।