बिजनेस

छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ स्वदेशी सुपर ऐप ब्लूएरा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 6, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ स्वदेशी सुपर ऐप ब्लूएरा

रायपुर, 6 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में 6 सितंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। यहां पूर्णतः स्वदेशी बहु-कार्यात्मक सुपर सोशल मीडिया ऐप ‘ब्लूएरा’ का विमोचन किया गया। यह ऐप व्यापार, रोजगार, सामाजिक संवाद, सुरक्षित चैट और ऑनलाइन सेवाओं को एक ही मंच पर एकीकृत कर नागरिकों को डिजिटल अनुभव प्रदान करता है। ब्लूएरा न केवल एक ऐप है, बल्कि भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने वाला माध्यम है।

सह-संस्थापक मनीष शर्मा ने लॉन्च के दौरान कहा, ब्लूएरा विदेशी नीतियों का मुकाबला करने का भारतीय अस्त्र है। यह व्यापारियों को स्वतंत्र मंच, युवाओं को स्थानीय रोजगार और नागरिकों को निजता का विश्वास देगा। ‘टर्न विद ब्लूएरा’ मंत्र से युवा, महिलाएं और दुकानदार अपने कौशल को सूचीबद्ध कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

दूसरे सह-संस्थापक अवधेश कुमार ने जोर देकर कहा, ब्लूएरा विदेशी ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया की पकड़ तोड़ने वाला वैकल्पिक मंच है। यह छोटे दुकानदारों से बड़े कारोबारियों तक को बिना शुल्क के व्यापार सूचीबद्ध करने का अवसर देता है। अब उपभोक्ता सीधे स्थानीय बाजारों को सशक्त करेंगे, जो छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में आर्थिक स्वतंत्रता का नया अध्याय लिखेगा।

ऐप के माध्यम से घरेलू सेवाएं जैसे कुक, टेलर, टीचर, ब्यूटीशियन, टिफिन प्रदाता, मेड/क्लीनर आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, कारपेंटर, मिस्त्री, गार्डनर, ट्यूटर, बिजनेसमैन और पेंटर तक सभी माताओं, बहनों, व्यापारियों और युवाओं के लिए यह समर्पित है। छत्तीसगढ़ से शुरू यह पहल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और स्वदेशी जन-आंदोलन को मजबूत करेगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।