विदेश

मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण कराने में जुटा भारत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अप्रैल 14, 2025
1 min read • 1.2k views
मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण कराने में जुटा भारत

नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2025। मेहुल चोकसी, जो हीरा कारोबारी है और भारत से 13850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करके विदेश में भाग निकला है, उसे गिरफ्तार लिया गया है। मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी बेल्जियम में हुई है। सीबीआई सूत्रों की बात पर यकीन किया जाये तो यह गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हुई है।

65 वर्षीय चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल को एंटवर्प शहर में गिरफ्तार किया गया। यहां वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। अब भारतीय एजेंसियां चोकसी को भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गई हैं, हालांकि कानूनी अड़चनों के कारण इसमें कुछ समय लग सकता है। चोकसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और अन्य विवरणों का इंतजार है।

मेहुल चोकसी पर क्या है आरोप

मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने मुंबई में पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों से मिलीभगत कर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और विदेशी क्रेडिट लेटर (एफएलसी) के जरिए भारी राशि की धोखाधड़ी की थी। मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों ने जांच की है।

पीएनबी घोटाले के खुलासे से कुछ सप्ताह पहले, जनवरी 2018 में चोकसी और नीरव मोदी देश छोड़कर फरार हो गए थे। चोकसी की पत्नी बेल्जियम की नागरिक हैं, और वह पिछले कुछ वर्षों से एंटवर्प में रह रहा था। चोकसी, गीतांजलि जेम्स का संस्थापक है।

नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है। नीरव को 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है और चोकसी के खिलाफ ईडी की याचिका 2018 से लंबित है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news