Join US

महाराजा जय सिंह सिसोदिया पंच तत्व में विलीन, बेटे युवराज भुवन्यु सिंह ने दी मुखाग्नि

By
Published On:
Follow Us

प्रतापगढ़, 10 जून 2025। महाराजा जय सिंह सिसोदिया का पार्थिव शरीर गमगीन माहौल में मंगलवार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पंच तत्व में विलीन हो गया। बेटे युवराज भुवन्यू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी तो उपस्थित लोगों की आंखे नम हो उठीं।

बता दें प्रतापगढ़ के कालाकांकर रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह जो प्रतापगढ़ जिले की तीन बार सांसद रह चुकी हैं, के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का 9 जून की देर रात्रि 9.30 बजे निधन हो गया था। दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे कालाकांकर स्थित पतित पावनी गंगा के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राजकुमारी रत्ना सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। महाराजा जय सिंह सिसोदिया राजस्थान प्रांत के प्रतापगढ़ रियासत के महाराजा थे। उनका विवाह यूपी के प्रतापगढ़ जनपद के कालाकांकर रियासत के राजा दिनेश सिंह की सबसे छोटी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह के साथ हुआ था।

राजा दिनेश सिंह केन्द्र सरकार में विदेश मंत्री समेत कई पदों पर रहकर देश की सेवा की थी। उनके निधन के बाद कालाकांकर रियासत की वारिस उनकी सबसे छोटी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह हैं। महाराजा जय सिंह सिसोदिया के निधन की खबर सुनते ही कालाकांकर रियासत और उनके समथर्कों में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम संस्कार के समय उनके चाहने वालों का अंतिम दर्शन को सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर राज्य सभा संसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, रतन सिंह, पूर्व सांसद भाजपा नेता संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, धर्माचार्य अनिरुद्ध रामानुज दास ओम प्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, अशोक मिश्रा, भाजपा महामंत्री पवन गौतम, पूर्व प्राचार्य विनय सिंह, अनूप सिंह, कालाकांकर के प्रधान कुंवर मनीष सिंह, रियासत के मैनेजर डॉक्टर घनश्याम यादव, सुनील सिंह, रमेश सिंह, लालसाहब, कांग्रेस नेता राम लौट यादव, संतोष तिवारी एडवोकेट नि: शुल्क, गप्पू तिवारी, जगदीश शर्मा, भास्कर शुक्ला, बीनू सिंह, बुलाकी, प्रमोद पांडे आदि ने पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel