यह सौ प्रतिशत इनविजिबल अलाइनमेंट तकनीक दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही
रायपुर 17 जून 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉ. मिश्रा हॉस्पिटल, नयापारा ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां पहली बार ब्रावा प्लस, एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समर्थित आधुनिक दंत तकनीक का सफल उपयोग किया गया, जो मध्य भारत में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।
इस तकनीक ने दांतों की विकृति, जैसे जन्मजात आड़े-तिरछे दांत, दुर्घटना से बिगड़ी दंत-पंक्तियां, या मुस्कान की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि डॉ. हमजा दरगाहवाला (एमडीएस, आर्थोडॉन्टिक्स) और डॉ. अबीर मिश्रा (एमडीएस, माइक्रो एंडोडॉन्टिक्स) की विशेषज्ञ टीम ने हासिल की है।
पारंपरिक दंत उपचार में तारों का उपयोग और बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने की आवश्यकता मरीजों के लिए असुविधाजनक होती थी। लेकिन ब्रावा प्लस तकनीक में दांतों के पीछे से उपचार किया जाता है, जो सामने से दिखाई नहीं देता। यह सौ प्रतिशत इनविजिबल अलाइनमेंट तकनीक दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही है। इसकी फिक्स एप्लिकेशन प्रणाली के कारण मरीजों को बार-बार ट्रे बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे उपचार की सुविधा और सफलता दर बढ़ जाती है।
क्या है ब्रावा प्लस तकनीकि
- ब्रावा प्लस में 3डी एक्स-रे और अक का उपयोग उपचार की सटीकता को कई गुना बढ़ाता है।
- यह तकनीक सॉफ्ट और हार्ड टिशू की गहन जानकारी प्रदान करती है, जिससे स्माइल डिजाइनिंग में परफेक्शन आता है।
- इससे दांतों में ओवरलेप, गैप, चबाने-बोलने की समस्याएं, और मसूड़ों की बीमारियों का प्रभावी समाधान संभव हुआ है।