Join US

नक्सलियों को ढेर कर रहे जवानों से मिलने जल्द बस्तर आएंगे शाह

By
Published On:
Follow Us

नई दिल्ली, 7 जून 2025। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वह बस्तर जाकर वहां नक्सलियों से लोहा लेते हुए उन्हें ढेर कर रहे जवानों से मिलेंगे और उनकी हौसलाआफजाई करेंगे। श्री शाह ने इस बात का संकेत अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे पोस्ट से दिया है।

शनिवार 7 जून को नई दिल्ली स्थित गृह मंत्री श्री शाह के आवास पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान नक्सल उन्मूलन अभियान में प्रमुख भूमिका निभा रहे छत्तीसगढ़ के अधिकारी भी मौजूद रहे।

केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने नक्सल उन्मूलन को लेकर चलाये जा रहे अभियान, मिल रही सफलता और अफसरों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रुप से उन जवानों की सराहना की जो लगातार एक-एक करके हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर रहे हैं।

श्री शाह ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और हौसला बढ़ाया। श्री शाह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।

इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel