लखनऊ, 6 जून 2025। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस विभाग में कुल 23,763 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया गया है। डीजीपी मुख्यालय द्वारा तैयार किया गया भर्ती प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया गया है। यह भर्ती लंबे समय से लंबित थी, जिसका बेसब्री से इंतज़ार हो रहा था। भर्ती बोर्ड अगले सप्ताह इसका विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा, जिसमें आवेदन की प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और चयन मानदंड सहित सभी आवश्यक जानकारियां शामिल होंगी।
पदों का विवरण
- कांस्टेबल : 19,220 पद
- उप निरीक्षक : 4,543 पद
भर्ती प्रक्रिया की मुख्य बातें
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: सभी अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
- योग्यता: कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट, सब-इंस्पेक्टर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य होगी।
- आयु सीमा: कांस्टेबल के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष और सब-इंस्पेक्टर के लिए 21 से 28 वर्ष निर्धारित की जा सकती है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- शारीरिक माप परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल जांच
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। डीजीपी मुख्यालय ने साफ किया है कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएंगी ताकि चयन में देरी न हो।
जानकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम (सिलेबस), परीक्षा का पैटर्न, एवं परिणाम आदि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।